हिंदी   वाले   हिन्द  में,सब मिल रहते साथ |
                      फिर हिंदी में क्यों नही,होती दिल की  बात ||१||
देवनागरी  मे  लिखो,मन  भीतर   जो  प्रीत |
                      हिंदी  में  फिर  गाइये,मधुर  मिलन के गीत ||२||
हिन्द  देश  की  है बनी,हिंदी   ही  पहचान |
                      निज भाषा में बोल कर,रखो  देश का मान ||३||
प्रेम  राह  पर तुम चलो,भूलो कभी न प्रीत |
                      हिंदी कुल का मान है,हिंदी अपनी जीत ||४||
                      


                
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें
If You Like This Post Please Write Us Through Comment Section
यदि आपको यह रचना पसन्द है तो कृपया टिप्पणी अवश्य करें ।